फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में पुलिस से मुठभेड़: किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Thu, 08 Oct 2026 09:58 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा देहात (बुलंदशहर)

सार

खुर्जा देहात में किशोरी से दुष्कर्म के दोनों आरोपी बुधवार रात पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए। बदमाश शफीक के पैर में गोली लगी, उसका साथी भूरा भी गिरफ्तार हुआ।
विज्ञापन
मुठभेड़ में आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर जिले के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दोनों मुख्य आरोपियों और पुलिस के बीच बुधवार रात को मुठभेड़ हुई, जिसमे एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि बुधवार रात को थाना खुर्जा देहात पुलिस धरपा मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मंगलवार रात को किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी नहर पटरी के पास मौजूद है। 

Trending Videos

तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान शफीक निवासी मौहल्ला फैसलाबाद, थाना कोतवाली नगर, जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शफीक के साथी भूरा निवासी नरसलघाट थाना कोतवाली नगर जनपद बुलंदशहर को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे तमंचा और बाइक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दुष्कर्म की घटना के दौरान उसका मोबाइल घटनास्थल पर गिर गया था, जिसको लेने के लिए वह आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें