फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम की मौत, माता-पिता और बाबा गंभीर

विज्ञापन
अनूपशहर मृतक पिंटू का फाइल फोटो।
विज्ञापन
अनूपशहर (बुलंदशहर)। गंगा पुल पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दस वर्ष के मासूम की मौत हो गई। वहीं, माता-पिता, बाबा घायल हो गए। गांव सिरोरा बांगर निवासी महेश चंद्र ने बताया कि वह पत्नी सरोज, बेटे पिंटू (10) और पिता राजपाल के साथ दीपपुर गांव में अपनी साली प्रीति के घर आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम करीब 7:30 बजे बेटे, पत्नी पिता के साथ बाइक से वापस लौट रहे थे। अनूपशहर गंगा पुल के बीच पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक नीचे गिर गई। हादसे में सभी घायल हो गए। पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में मासूम की मौत और उसके परिवार के लोगों के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें