फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सभी केंद्रों के ध्यानार्थ... 12 लाख रुपये की देनदारी से परेशान सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल टावर पर चढ़ा

विज्ञापन
अहार में टावर पर चढ़े वृद्ध। संवाद
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बुलंदशहर)। थाना अहार क्षेत्र के गांव खनौदा में मंगलवार सुबह एक सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान के मोबाइल टावर पर चढ़ जाने से पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन

गांव के ही दो व्यक्तियों पर 12 लाख रुपये की उधारी का आरोप लगाते हुए पूर्व जवान ने आत्महत्या करने की चेतावनी दी। हालांकि, पुलिस की सूझबूझ और काफी देर तक चली मान-मनौवल के बाद उन्हें सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। खनौदा निवासी भंवर सिंह (55) वर्ष 1992 में सीआरपीएफ से हेड कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। भंवर सिंह का आरोप है कि गांव के ही दो आरोपियों ने उनके पोते से लॉटरी के नाम पर 12 लाख रुपये से अधिक की रकम ली थी। वर्ष 2025 में बनारस में इलाज के दौरान उनके पोते की मृत्यु हो गई, लेकिन आरोपियों ने रुपये वापस नहीं किए। भंवर सिंह का कहना है कि वह लंबे समय से आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।
मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे वह अपनी पीड़ा जाहिर करने के लिए गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गए। सूचना पर पहुंची अहार पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से भंवर सिंह को नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जब पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया, तब वह नीचे आए।
विज्ञापन

सीओ अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित की बैंक पासबुक का मिलान किया जा रहा है, जिससे कि लेन-देन की पुष्टि हो सके। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें