बुलंदशहर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक-बालिका एवं सीनियर पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताओं के लिए नगर में जिलास्तर पर ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। सब जूनियर बालक वर्ग में बास्केटबॉल व कुश्ती, बालिका वर्ग एवं सीनियर पुरुष वर्ग में कबड्डी का ट्रायल होगा। सभी ट्रायल टांडा स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि आठ सितंबर को सब जूनियर बालक बास्केटबॉल का जिला स्तरीय ट्रायल होगा। इसमें 01.01.2012 के बाद जन्मे खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे।
12 सितंबर को सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल होंगे। इसमें 85 भारवर्ग से कम वाले खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। 18 सितंबर को सब जूनियर बालिका कबड्डी खिलाड़ी के ट्रायल होंगे। इसमें 01.01.2010 के बाद जन्मे व 55 किग्रा से वजन कम वाले प्रतिभागी ही भाग ले सकेंगे।। 24 सितंबर को सब जूनियर बालक कुश्ती के ट्रायल होंगे।
इसमें 16 से 17 वर्ष के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। फ्री स्टाइल में 41, 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92 व 110 किग्रा भारवर्ग होना चाहिए। खिलाड़ी जन्मतिथि प्रमाणपत्र व आधार कार्ड, शैक्षणिक दस्तावेज जरूर लेकर आएं।