फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सिविल सर्विसेज के लिए आठ अगस्त से होंगे ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। राज्य कर्मचारियों के खेल विकास तथा शारीरिक संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित होने वाले सिविल सर्विसेज खेलों की जनपदीय व मंडलीय चयन ट्रायल्स की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। 17 खेलों के लिए जिला स्तर पर टांडा स्टेडियम में आठ अगस्त को ट्रायल का आयोजन होगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय की ओर से प्रतिवर्ष राज्य कर्मचारियों के लिए निर्धारित खेलों में विभिन्न खेल टेनिस, वॉलीबाल, तैराकी, बास्केटबाॅल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एंड बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट व हॉकी का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स आयोजित किए जाते हैं।
इस चयन ट्रायल्स में भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सिविल सर्विसेज में आटोनोमस बाडी जैसे परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस विभाग के कर्मचारी और शिक्षक भाग नहीं ले सकेंगे। सत्र 2026-27 के लिए आठ अगस्त को सुबह 10 बजे से आवास विकास स्थित टांडा स्पोर्टस स्टेडियम में होगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही मंडलीय चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग कर सकेंगें। जनपदीय ट्रायल्स में चयनित खिलाड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में 12-13 अगस्त को आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल में भाग ले सकेंगे। ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें