फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रदेश स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 10 फरवरी से होगा। इसके लिए जिला और मंडल स्तर पर खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। जिला स्तर पर ट्रायल छह फरवरी से होंगे। इच्छुक खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। ट्रायल नगर के यमुनापुरम और टांडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देश पर विभिन्न खेलों की प्रदेश स्तरीय बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा हैं। छह फरवरी को ओपन स्टेट महिला कुश्ती एवं सीनियर पुरुष वर्ग में हैंडबॉल व वाॅलीबॉल प्रतियोगिता के लिए टांडा स्टेडियम में ट्रायल होगा।
सात फरवरी को जूनियर बालक-बालिका जिम्नास्टिक एवं सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग का ट्रायल टांडा स्टेडियम में और सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल और ओपन स्टेट महिला-पुरुष बैडमिंटन का ट्रायल यमुनापुरम स्टेडियम में होगा। इसके बाद 11 फरवरी को सीनियर महिला-पुरुष जूडो प्रतियोगिता के लिए टांडा स्टेडियम में ट्रायल होगा। ट्रायल में चयन होने के बाद खिलाड़ियों को मंडल स्तर पर होने वाले ट्रायल में भेजा जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी अपने साथ जन्म और निवास से संबंधित प्रमाण पत्र एवं उनकी छायाप्रति साथ लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें