फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आधार कार्ड दिखाकर करें मुफ्त सफर, बाद में बनेगा स्मार्ट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की साधारण बसों में 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा शुरू हो गई है। अभी आधार कार्ड अथवा मतदाता पहचान पत्र दिखाकर मुफ्त यात्रा की जा सकती है, बाद में स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना को 28 अगस्त से लागू कर दिया गया है। 28 व 29 को रक्षाबंधन के चलते सभी महिलाओं को निशुल्क सफर का लाभ मिला। रविवार से बुजुर्ग महिलाओं के लिए यह सुविधा लागू कर दी गई है।
परिचालक आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र से उम्र की पुष्टि करने के बाद इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ईटीएम) से शून्य किराये का टिकट जारी करेगा। टिकट पर बस संख्या के साथ यात्रा शुरू करने के स्थान और गंतव्य का विवरण भी दर्ज होगा। वहीं, डिपो की ओर से प्रत्येक माह निशुल्क यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या और उनके किराये के बराबर बनने वाली राशि का विवरण मुख्यालय भेजा जाएगा। इसी आधार पर सरकार निगम को किराये की प्रतिपूर्ति करेगी।
विज्ञापन

बुलंदशहर डिपो एआरएम परमानंद का कहना है कि महिलाएं को जल्द स्मार्ट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। तब तक आधार या पहचान पत्र को दिखा निशुल्क यात्रा की सुविधा का लाभ ले सकेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें