फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में शुरू हो जाएगा ट्रॉमा सेंटर

Fri, 25 Dec 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में जल्द ही ट्रॉमा सेंटर शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने टॉमा सेंटर को हैंडओवर करने की डेडलाइन जारी कर दी है।
विज्ञापन


निर्माणदायी संस्था को 10 जनवरी के पहले सभी खामियों को दूर कर ट्रॉमा सेंटर को हैंडओवर करने के निर्देश दिए गए हैं। खुर्जा में करीब दो करोड़ की लागत से ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है।

नवंबर माह में ट्रॉमा सेंटर का निर्माण पूरा हो गया। कार्यदायी संस्था ने नवंबर माह में ही स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर करने के लिए पत्र लिखा था।

इसके बाद जब स्वास्थ्य अफसरों ने ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया तो तमाम खामियां सामने आईं। स्वास्थ्य अफसरों ने फर्म को शीघ्र खामियां दूर करने का निर्देश दिया था लेकिन निर्माणदायी संस्था बेहद धीमी गति से काम कर रही थी।
विज्ञापन


इससे खफा स्वास्थ्य अफसरों ने कई बार फर्म को काम में तेजी लाने के लिए पत्र लिखे लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। अब मुख्य चिकित्साधिकारी ने निर्माणदायी संस्था को खामियां दूर करके हैंडओवर करने की डेडलाइन जारी कर दी है। 10 जनवरी तक निर्माणदायी संस्था को इसे स्वास्थ्य विभाग के हैंडओवर करना होगा।

दुर्घटना में घायलों को मिलेगा त्वरित इलाज
खुर्जा में ट्रॉमा सेंटर बनने से बड़ी संख्या में दुर्घटनाग्रस्त होने वाले घायलों को काफी राहत मिलेगी। खुर्जा में ट्रॉमा सेंटर बनने से घायलों को हायर सेंटर ले जाने की जरूरत नहीं होगी।

खुर्जा, पहासू, छतारी, जहांगीरपुर, ककोड़, शिकारपुर, सलेमपुर, अरनिया, दशहरा आदि क्षेत्र में दुर्घटना में घायल लोगों और आपात काल मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


खुर्जा में बन रहे ट्रॉमा सेंटर को हैंडओवर करने के लिए 10 जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया गया है। डेडलाइन जारी कर दी गई है। हैंडओवर होने के बाद जल्द ही इसे शुरू कराया जाएगा।
- डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें