फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, आधा घंटे प्रभावित रहा यातायात

विज्ञापन
औरंगाबाद में ट्रांसफार्मर में लगी आग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरंगाबाद। नगर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हाईवे किनारे करबला के पास रखा 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग भयंकर होने के कारण पुलिस को आधे घंटे तक दोनों ओर से हाईवे का यातायात रोकना पड़ा। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। विभागीय अफसरों की लापरवाही से ट्रांसफार्मर आग की भेंट चढ़ गया। हादसे के बाद से पूरे नगर की विद्युत आपूर्ति रातभर आंख मिचौली करती रही।

बृहस्पतिवार शाम को करबला के पास रखा ट्रांसफार्मर फुंक गया था। शुक्रवार को करीब आठ बजे दूसरा ट्रांसफार्मर आ गया और उसे लगाकर बिजली चालू कर दी। देर रात करीब नौ बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे की सूचना पर एसओ जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर फटने की आशंका जताते हुए दोनों ओर से हाईवे का यातायात रोक दिया। करीब आधा घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग को भुजाया।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने यातायात को चालू करा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर का तेल गरम करे बगैर ही उसे चालू करा दिया, जिस कारण यह हादसा हुआ है। बाद में एसएसओ और लाइनमैन मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि 11 हजार की लाइन का तार डेमेज हो गया है। इसलिए टाउन थर्ड की बिजली बाधित रहेगी। टाउन प्रथम और द्वितीय की आपूर्ति पूरी रात फाल्ट के चलते आती जाती रही। जिस कारण गर्मी के चलते भारी परेशानी रही। एसडीओ कुलदीप का कहना है कि ट्रांसफार्मर को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन


नही पहुंचे एसडीओ-जेई
जैसे ही ट्रांसफार्मर में आग लगी थी, वैसे ही तत्काल एसडीओ और जेई को घटना की सूचना दे दी गई लेकिन, किसी ने मौके पर पहुंचना उचित नहीं समझा। कर्मचारी भी तब पहुंचे, जब पूरी तरह से आग बुझ चुकी थी। मौजूद पब्लिक का कहना था कि एसडीओ और जेई को कॉल की लेकिन, कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें