फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वाहन की टक्कर से ट्रांसफार्मर खराब, तीन कॉलोनियों की बिजली गुल

विज्ञापन
खुर्जा के गांधी मार्ग पर पदम सिंह गेट चौराह पर वाहन की टक्कर के बाद झुका खंभा और क्षतिग्रस्त ट्
विज्ञापन
खुर्जा। पदम सिंह गेट चौराहा पर स्थित ट्रांसफार्मर खराब होने से शनिवार को पूरे दिन तीन कॉलोनियों और गांधी मार्ग मार्केट में बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं घरों में पानी की किल्लत भी बनी रही। बिजली नहीं होने के कारण दोपहर बाद तक इन्वर्टर बंद हो गए।
विज्ञापन


खुर्जा के पदम सिंह गेट चौराहा के पास स्थित खंभे में शुक्रवार रात को फत्तोवाली गेट की ओर से आने वाले अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें खंभा नीचे की ओर झुक गया। ऐसे में ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया और तकनीकी खराबी आ गई। रात करीब दो बजे छोटी होली मोहल्ला, पदम सिंह गेट मोहल्ला व ढोरी मोहल्ला की आपूर्ति ठप हो गई।

पूरी रात लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। सुबह के वक्त ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने आकर जांच पड़ताल की और तारों को जोड़ने का प्रयास किया, मगर वह ठीक नहीं हो सके। विद्युत आपूर्ति चालू नहीं होने के कारण घरों में पानी की किल्लत बनी रही।
विज्ञापन

शनिवार को पूरे दिन बिजली ठप रही। इसका असर गांधी मार्केट, कॉलेज रोड, ढोरी मोहल्ला, पदम सिंह गेट मार्केट आदि बाजारों पर रहा। पूरे दिन लोग विद्युत सप्लाई की आस में बैठे रहे।

Iखंभे में टक्कर मारने को लेकर अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी जाएगी। इसमें ट्रांसफार्मर का हाइड्रा खराब हो गया था, जो ठीक करा लिया गया है। शाम तक आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। - अविनाश चौधरी, एसडीओ खुर्जा नगरI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें