फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, दो सौ घरों की बिजली गुल

विज्ञापन
नगर पालिका परिसर में रखे ट्रांसफार्मर में लगी आग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर पालिका परिसर में रखे ट्रांसफार्मर में शुक्रवार की शाम अचानक आग लग गई। जिससे ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब दो सौ उपभोक्ताओं के घरों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई।
विज्ञापन


बता दें कि पालिका में रखे ट्रांसफार्मर से शीशे वाली मस्जिद, नगर पालिका क्षेत्र, रिसालदारान, बड़ा बाजार का कुछ क्षेत्र जुड़ा है। शाम आठ बजे तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। जिसके चलते लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ी। बता दें कि हाल ही में पालिका में रखा ट्रांसफार्मर फूंक गया था। जिससे बदलवाकर दूसरा लगाया गया था। एसडीओ कृष्णा कौशिक ने बताया कि ट्रांसफार्मर को बदला जा रहा है। रात दस बजे तक आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें