फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव से पहले पुलिस विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव से पहले पुलिस विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस
विज्ञापन

बुलंदशहर। पंचायत चुनाव के नजदीक आते ही बीते दिनों आईजी मेरठ ने रेंज में विभिन्न थाना स्तरों पर तैनात 100 से अधिक उपनिरीक्षकों का तबादला गैर जनपद कर दिया है। जनपद के भी कई दरोगाओं का स्थानांतरण किया गया है। हालांकि, अभी एसएसपी ने इन दरोगाओं को रिलीव नहीं किया है। जब तक गैर जनपद से बुलंदशहर स्थानांतरित हुए उपनिरीक्षक आमद नहीं कराते हैं, तब तक इन्हें रिलीव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों आईजी प्रवीण कुमार ने रेंज के 100 से ज्यादा दरोगाओं का गैर जनपद तबादला कर दिया है। माना जा रहा है आगामी चुनाव को देखते हुए यह तबादला एक्सप्रेस चलाई गई हैै। इस सूची में एसओ रामघाट बच्चू सिंह का तबादला मेरठ, एसओ नरसेना शौकेंद्र सिंह और एसओ सलेमपुर प्रताप सिंह का गाजियाबाद स्थानांतरण हुआ है। इनके अलावा उपनिरीक्षक भंवर पाल, सुभाष चंद्र, प्रमोद कुमार, दलवीर सिंह, श्योपाल, प्रवीण कुमार, रामअवतार सिंह, बिजेंद्र सिंह, बिजेंद्र कुमार, अवधेश सिंह, रविंद्र सिंह और मनीराम का तबादला मेरठ हुआ है। इसके अलावा अनिल कुमार, कृष्णपाल सिंह और शिव प्रकाश सिंह का तबादला गाजियाबाद जनपद में हुआ है। साथ ही गाजियाबाद से इंस्पेक्टर जयकरण सिंह, प्रताप सिंह और बागपत से इंस्पेक्टर राजीव कुमार सक्सेना का बुलंदशहर ट्रांसफर हुआ है। इनके अलावा हापुड़ से उपनिरीक्षक सर्वेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, इंद्रजीत सिंह, मनोज कुमार, मनोज सिंह, नरेश सिंह, पवन कुमार, प्रमोद कुमार, राजवीर सिंह, राहुल और महिला दरोगा पिंकी का मेरठ से जनपद में स्थानांतरण हुआ है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जैसे ही गैर जनपदों से इंस्पेक्टर व दारोगा यहां आ जाएंगे तो यहां से इन्हें रिलीव कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें