फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अशोका मेडिकल स्टोर से एक लाख रुपये के ट्रामाडोल कैप्सूल सीज

विज्ञापन
गुलावठी में मेडिकल स्टोर पर दवाओं की जांच करते औष​धि निरीक्षक। स्रोत : औष​धि विभाग
विज्ञापन
बुलंदशहर/गुलावठी। गुलावठी के रामनगर में बृहस्पतिवार शाम औषधि विभाग ने शिकायत पर अशोका मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान भारी मात्रा में नारकोटिक्स की कैप्सूल मिले। औषधि निरीक्षक ने तीन अलग-अलग कंपनियों के करीब एक लाख रुपये के ट्रामाडोल कैप्सूल सीज किए हैं। साथ ही संचालक को बिल दिखाने के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक अनिल कुमार आनंद ने बताया कि गुलावठी में संचालित अशोका मेडिकल पर नारकोटिक्स की दवाओं की बिक्री करने की शिकायत पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर में ट्रामाडोल के तीन कंपनी के कैप्सूल रखे मिले, जिनका बिल मांगे जाने पर संचालक कोई भी बिल नहीं दिखा सका। इस पर कैप्सूल को सीज कर दिया गया। नूमना लेकर जांच केे लिए भेजा जा रहा है। संचालक को दवाओं की खरीद का बिल दिखाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। बिल न दिखाने व जांच में सैंपल फेल आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें