फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कोच में जलने की बदबू आने पर मचा हड़कंप, रोकी गई ट्रेन

विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ठहरी हुई पटना एक्सप्रेस ट्रेन । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी खुर्जा जंक्शन। स्टेशन पर बृहस्पतिवार शाम को आनंद विहार से पटना जाने वाली स्पेशल ट्रेन में जलने की बदबू आने की शिकायत पर 25 मिनट के लिए रोका गया। तकनीकी टीम ने ट्रेन की सभी बोगियों व इंजन की जांच की। इसके बाद ट्रेन को कानपुर रवाना किया गया।
विज्ञापन

आनंद विहार से पटना जाने वाली स्पेशल ट्रेन (नंबर 04490) बृहस्पतिवार दोपहर को अपने निर्धारित समय से रवाना हुई थी। सिकंदरपुर रेलवे स्टेशन के पास लोको पायलट ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि उनको किसी बोगी से जलने की बदबू आ रही है।
तीन बजकर 40 मिनट पर ट्रेन को खुर्जा जंक्शन पर रोका गया। किसी बोगी व इंजन में कोई शिकायत नहीं मिली। चार बजकर पांच मिनट पर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। स्टेशन अधीक्षक घनश्याम मीणा ने बताया कि ट्रेन में कोई समस्या नहीं थी, इसलिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें