फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जाम से हांफा शहर, दिनभर रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
कालाआम पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। शहर की यातायात व्यवस्था सोमवार को पूरी तरह से चरमरा गई। नुमाइश मैदान के पास लगने वाले साप्ताहिक बाजार के कारण सुबह से लेकर देर शाम तक शहर के मुख्य मार्गों पर भीषण जाम की स्थिति बनी रही। यातायात का दबाव इतना अधिक था कि सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सामान्य दिनों में जिन मार्गों की दूरी 5 से 10 मिनट में तय हो जाती थी, सोमवार को उन्हें पार करने में लोगों को एक से डेढ़ घंटा तक लग गया।
विज्ञापन

जाम की यह स्थिति विशेष रूप से नुमाइश मैदान क्षेत्र में उत्पन्न हुई, जहां साप्ताहिक बाजार लगता है। बाजार के कारण सड़कें संकरी हो गईं और खरीदारों की भीड़ के साथ वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया। इसके अलावा, शहर के अन्य व्यस्त चौराहों और मुख्य बाजारों में भी यातायात पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण जाम ने विकराल रूप ले लिया। स्कूली बच्चों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और यात्रियों को सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि साप्ताहिक बाजार के लिए वैकल्पिक स्थान तय किया जाए या यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सोमवार को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए, ताकि लोगों को रोजाना की इस परेशानी से मुक्ति मिल सके। ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजय वर्मा ने बताया कि जाम की जहां भी सूचना मिली, तत्काल टीम ने पहुंच कर उसे काबू करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें