खुर्जा। नगर के गांधी मार्ग पर रविवार को शादी-विवाह की खरीदारी के कारण भारी भीड़ उमड़ी। इससे दिन भर यातायात प्रभावित रहा और जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
बाजार में ग्राहकों की लगातार आवाजाही से वाहनों का दबाव बढ़ गया। सड़क पर वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते दिखे। बाइक चालक मनीश ने बताया कि शादी और त्योहारों के सीजन में गांधी मार्ग पर अक्सर जाम लगता है।
कुछ लोग अपने वाहन फुटपाथ पर खड़े कर देते हैं, जिससे पैदल चलने वालों को परेशानी होती है। दुकानदार राजेश के अनुसार, शादी के सीजन में लोग कपड़े, आभूषण और अन्य जरूरी सामान खरीदने बाजार पहुंचे। इस कारण वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से अधिक समय लगा।