फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रास्ते बंद किए, ट्रैफिक हो गया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने रास्ते बंद किए, ट्रैफिक हो गया जाम
विज्ञापन

बुलंदशहर। पुलिस-प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आने से करीब डे? घंटे पूर्व ही उनके निरीक्षण मार्ग को पूर्ण रूप से आमजन के लिए ब्लॉक कर दिया। इससे ट्रैफिक जाम हो गया। मुख्यमंत्री के जाने के बाद भी घंटों तक लोग जाम से जूझते रहे।
शनिवार दोपहर 12 बजे पुलिस प्रशासन ने पुलिस लाइन से कालाआम चौराहे तक सभी गलियों को बैरिकेडिंग लगाकर आमजन के लिए रोक दिया। मार्ग पर प?ने वाले बाजार भी बंद करा दिए गए। कालाआम से जिला महिला अस्पताल और यहां से भूड़ चौराहा होते हुए मेडिकल कॉलेज तक जाने वाले मुख्य मार्ग के अलावा उससे जुड़े सभी मार्गों को बैरिकेडिंग और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाकर रोक दिया गया। मुख्यमंत्री को देखने के लिए कुछ जगहों पर लोग घरों की छतों पर खड़े नजर आए तो कुछ बैरिकेडिंग के दूसरी तरह खड़े रहे। सीएम का काफिला आते ही इन सभी को सख्ती दिखाकर वहां से हटा दिया गया। तहसील के पास भी पुलिस ने बैरिकेडिंग कर भूड़ चौराहे की ओर जाने वाले और भू? चौराहे से तहसील की ओर आने वाहनों पर दोपहर करीब एक बजे रोक लगा दी। सीएम का निरीक्षण समाप्त होने के बाद शाम करीब चार बजे इस रूट को सुचारु किया गया।
विज्ञापन

मां बीमार है.. बस वाले ने बीच राह में ही उतार दिया
डिबाई निवासी कुलदीप शाम अपनी पत्नी वंदना के साथ शनिवार दोपहर रोडवेज बस से मेरठ मेडिकल जाने के लिए निकले थे। जहां उनकी बीमार मां का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे जब वह तहसील के निकट पहुंचे तो बैरिकेडिंग देख रोडवेज बस चालक व परिचालक ने उन्हें आगे जाने से मना करते हुए बस से नीचे उतार दिया। इसके बाद दंपती पैदल ही भू? चौराहे की ओर निकल गया।
गाजियाबाद जाना था, दो घंटे तक जाम में फंसा
अनूपशहर निवासी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि वह शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गाजियाबाद जाने के लिए कार से निकले थे। तहसील के निकट पहुंचते ही बैरिकेडिंग लगाए बैठे पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। करीब दो घंटे तक यातायात बाधित होने के कारण उन्हें रास्ते में ही समय व्यतीत करना प?ा।
दिल्ली पुलिस के एसीपी भी चले पैदल
दिल्ली पुलिस के एक एसीपी भी शनिवार को अपने एक साथी के साथ बुलंदशहर किसी काम से आए थे। उनके साथी एसके खेरी ने बताया कि तहसील के निकट पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया है। उन्होंने पुलिस को परिचय भी दिया कि एसीपी साहब गा?ी में बैठे हैं लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इस कारण एसीपी को भी पैदल ही भू? चौराहे की ओर जाना प?ा।
विज्ञापन

सत्संग के बाद जाना पड़ा पैदल
खुर्जा निवासी महिला कमलेश, मुन्नी, चंदा, रजनी व अन्य महिलाएं शनिवार को सत्संग सुनने के लिए बुलंदशहर आई थीं। उन्होंने बताया कि जब वह सत्संग सुनने के बाद आश्रम से बाहर आईं तो देखा कि भूड़ से तहसील वाला मार्ग सुनसान है। जानकारी करने पर पता चला कि मुख्यमंत्री के आगमन के चलते रास्ता ब्लॉक कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के निरीक्षण कर जाने के बावजूद करीब एक किलोमीटर तक उन्हें पैदल ही जाना प?ा।
मिनट टू मिनट कार्यक्त्रस्म -
दोपहर 1.50 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचा
दोपहर 1.52 बजे डीएम-एसएसपी व भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया
दोपहर 1.54 बजे भाजपा के 51 पदाधिकारियों के साथ बैठक शुरू की
दोपहर 2.57 बजे पुलिस लाइन से जिला महिला अस्पताल के लिए रवाना हुए
दोपहर 3.16 बजे महिला अस्पताल से मेडिकल कालेज के लिए प्रस्थान किया
दोपहर 3.36 बजे निकुंज हॉल में द्वीप जलाकर कार्यक्त्रस्म का शुभारंभ किया
दोपहर 3.43 बजे मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करना किया शुरू
दोपहर 4.03 बजे मुख्यमंत्री का संबोधन हुआ समाप्त
दोपहर 4. 07 बजे मुख्यमंत्री निकुंज हॉल से पुलिस लाइन हैलीपेड के लिए हुए रवाना
दोपहर 4.12 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर गाजियाबाद के लिए हुआ रवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें