फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वाहन चेकिंग कर रहे ट्रैफिक हेड कांस्टेबल पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में भूड़ चौराहे पर ड्यूटी कर रहे हेड कांस्टेबल से एक वाहन चालक ने अभद्रता की। चेकिंग से गुस्साए युवक ने हंगामा किया और पुलिसकर्मी से हाथापाई की। मामला बढ़ता देख हेड कांस्टेबल ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस में तैैनात हेड कांस्टेबल राहुल कुमार ने देहात कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि रविवार को उनकी ड्यूटी भूड़ चौराहे पर थी। दोपहर के समय वह वाहन चेकिंग में लगे हुए थे। इस दौरान उन्होंने एक गाड़ी को रोका और चेकिंग करने लगे। जिस पर आरोपी वाहन चालक भड़क गया। वाहन चालक नरेश ने चेकिंग करने से गुस्सा होकर उनके साथ अभद्रता व गाली गलौज शुरू कर दी।
आरोपी के हंगामे के चलते चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। आरोपी ने विरोध करने पर हाथापाई की। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है। ड्यूटी के दौरान सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें