फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नहर पुल पर निर्माण कार्य से यातायात ठप, आमजन परेशान

विज्ञापन
भूड़ चौराहा से दिल्ली मार्ग पर नहर पुल के निर्माण के कारण रूट डायवर्जन के चलते लगे जाम में फंसे
विज्ञापन
बुलंदशहर। शहर के भूड़ चौराहे से दिल्ली रोड स्थित गंगनहर पुल पर चल रहे निर्माण कार्य ने पूरे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालांकि यहां रूट डायवर्जन है। पुल बंद होने से ट्रैफिक को गंगेरूआ और गंगनहर की ओर डायवर्ट कर निकाला जा रहा है। इससे दिल्ली रोड, भूड़ चौराहा, तहसील सदर और गंगेरूआ फ्लाईओवर तक जाम की गंभीर स्थिति बनी हुई है। इससे वाहन चालकों व स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही भूड़ चौराहे से लेकर गंगेरूआ फ्लाईओवर तक भारी वाहनों की लंबी कतारों ने लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित किया। मुख्य सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। बसें, एंबुलेंस और दफ्तर जाने वाले लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। लंबे जाम के चलते आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग तो अपने गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच पाए। खासतौर से पैदल यात्रियों और बुजुर्गों को जाम के बीच निकलना बेहद कठिन हो गया। साथ ही इस मार्ग पर अपने प्रतिष्ठान चलाने वाले व्यापारियों व नौकरीपेशा लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि वह न तो समय से अपने प्रतिष्ठान पर पहुंच पा रहे हैं और न ही वह डिलीवरी समय से कर पा रहे हैं। वहीं, ऐसा ही कुछ हाल ट्रांसपोर्ट का भी है। उनका कहना है कि जाम के चलते उनके वाहन ट्रक, पिकअप को रास्ते में ही रोकना पड़ रहा है। वलीपुरा नहर से भूड़ चौराहे तक का सफर दस मिनट का है, जिसे पूरा करने में दो से तीन घंटे तक का वक्त लग रहा है। केवल चौराहों पर कुछ पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं, जो जाम को खुलवाने का प्रयास करते दिखाई दिए। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द मरम्मत का कार्य पूरा कर भूड़ चौराहे से दिल्ली रोड वाले मार्ग पर यातायात सुचारू किया जाए।
विज्ञापन


बोले लोग
- पिछले दो दिन से यातायात डायवर्जन के चलते काफी परेशानी हो रही है। न तो समय से ट्रांसपोर्ट पर पहुंच पा रहे हैं और न ही माल को समय से लोगों तक पहुंचा पा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही पहले की तरह यातायात भूड़ चौराहे से दिल्ली रोड पर सुचारू हो जाएगा। जिसके बाद राहत मिल सकेगी। - दिनेश शर्मा, ट्रांसपोर्टर

- तहसील सदर के निकट एक प्रतिष्ठान पर नौकरी करता हूं। पिछले दो दिनों से रूट डायवर्जन के चलते सुबह ड्यूटी पहुंचने में और शाम को वहां से निकलकर घर तक जाने में जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन से जाम में फंसने के कारण ड्यूटी पर भी देरी से पहुंच पा रहा हूं। - मनीष सिंघल, एक कर्मचारी

प्रशासन ने की अपील- वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग
जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि गंग नहर पुल पर मरम्मत कार्य चल रहा है, जो कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा। फिलहाल चार दिन के लिए डायवर्जन किया गया है। तब तक लोगों से अपील है कि वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

प्रमुख प्रभावित क्षेत्र :
- भूड़ चौराहा

- तहसील सदर

- गंगेरूआ फ्लाईओवर

- दिल्ली रोड

- एनएच-91 और आस-पास के संपर्क मार्ग


नहर पुल पर मरम्मत कार्य के कारण यातायात को डायवर्ट किया गया है। जाम की स्थिति पर नियंत्रण के लिए अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। जल्दी ही स्थिति सामान्य कर दी जाएगी। - संजय वर्मा, ट्रेफिक इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें