फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिजली का खंभा गिरने से आवागमन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। नगर की चित्रकूट कालोनी में अचानक बिजली का खंभा गिर गया। खंभा गिरने से लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। खंभा गिरने से रास्ते पर आवागमन भी प्रभावित रहा। कॉलोनी निवासी दीपक राघव ने बताया कि उनकी कॉलोनी की गली में सड़क किनारे से बिजली की लाइन जा रही है। सोमवार सुबह अचानक खंभा गिर गयाष खंभे का नीचे का हिस्सा गला हुआ था। खंभे के गिरने के दौरान एक बस भी आ गई। गनीमत रही कि उस समय विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं थी। जिस वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। उन्होंने बताया कि खंभा गिरने के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। सुबह के समय विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच करने के बाद लौट गए। शाम तक खंभे को ठीक नहीं किया गया। खंभे के गिरने से आवागमन भी प्रभावित रहा। एक्सईएन अमित कुमार ने बताया कि खंभे को ठीक कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें