फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ऑनलाइन बाजार के विरोध में उतरे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने बुधवार को ऑनलाइन बाजार का विरोध जताया। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर ऑनलाइन बाजार को बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि बुलंदशहर समेत प्रदेशभर में ऑनलाइन बाजार संचालित हो रहे हैं। इनके संचालन से मुख्य बाजारों में व्यापारियों के यहां ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे। इससे छोटे और मध्यम व्यापारियों को प्रतिदिन नुकसान झेलना पड़ रहा है। ऑनलाइन बाजार को बंद कराने की मांग करते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। इस दौरान नरेंद्र चौधरी, युगल गोस्वामी, सुंदर सिंह, माजिद चौधरी, आदिल चौधरी, आकाश अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, राहुल गुप्ता, रमन शर्मा, रईस अब्बासी, फुरकान गाजी, अमित चौधरी, मोहम्मद मुजम्मिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें