फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रैक्टर ट्रॉला में घुसी कार, पशु व्यापारी की मौत

Thu, 12 Jan 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
स्टेट हाईवे-235 पर बृहस्पतिवार सुबह मकबरे के पास एक बेकाबू कार गन्ने से लदे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉला में पीछे से घुस गई। हादसे में कार सवार पशु व्यापारी की मौत हो गई जबकि उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीरखां निवासी वसीम (21) पुत्र सलीम पशुओं की खरीद बिक्री करते थे। बृहस्पतिवार सुबह वह कार से हापुड़ जिला के अठसैनी में पशु पैठ में जा रहे थे। कार में उनके साथ दोस्त वसीम (20) पुत्र शाहिद भी सवार था। जैसे ही पशु व्यापारी की कार स्टेट हाईवे पर मकबरे के पास पहुंची सड़क किनारे गन्ने से लदे खड़े ट्रैक्टर ट्राला में पीछे से घुस गई।

जिससे कार में सवार दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों ने वसीम पुत्र सलीम को हापुड़ ले जाने लगे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राला चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग गया।
विज्ञापन


तीन लोगों को ट्रक ने रौंदाअमर उजाला ब्यूरो
नगर कोतवाली क्षेत्र में बस के इंतजार में खड़े दंपति समेत तीन लोगों को तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल तीनों लोग को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के परिजन ने करीब एक माह बाद नगर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  

बंचावली गांव निवासी केहर सिंह पुत्र शीशपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि 10 दिसंबर 2016 की सुबह करीब पौने आठ बजे बेटा सतेंद्र (22) अपने चाचा छोटन सिंह व उनकी पत्नी बाला के साथ रसूलपुर गांव में आयोजित एक शादी में शरीक होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान डीएवी फ्लाईओवर के पास बाईपास पर तीनों बस के इंतजार में खड़े थे।

तभी अचानक एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने तीनों को रौंद दिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें नोएडा रेफर कर दिया गया। तीनों का अब भी नोएडा में इलाज चल रहा है। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें