फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र में दौलतपुर खुर्द-जहांगीराबाद मार्ग स्थित गांव सतबरा के पास देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव डबका निवासी देवेंद्र (35) अपने साथी गांव बोढा निवासी हेमू के साथ रविवार को बाइक से पड़ोस के गांव खुशरुपुर गए थे। जहां से वह दोनों बाइक पर ही सवार होकर देर शाम अपने गांव लौट रहे थे। बताया गया कि उसी दौरान गांव तालबिबियाना से दौलतपुर खुर्द की तरफ जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।
हादसे में देवेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसका साथी हेमू घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जहांगीराबाद अस्पताल भेज दिया गया। थाना प्रभारी में बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी साथी आरोपी ट्रैक्टर चालक की भी जल्दी शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें