फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सर्दी के चलते माघ मेले के लिए नहीं मिल रहे पर्याप्त यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के लिए रोडवेज बसों को सर्दी के चलते यात्री नहींं मिल रहे हैं। पर्याप्त यात्री न मिलने से बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर प्रयागराज के लिए बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

पौष पूर्णिमा पर तीन जनवरी से प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो गया है। 15 जनवरी को मकर संक्रांति, 18 जनवरी को मौनी अमावस्या, 30 जनवरी को वसंत पंचमी, एक फरवरी को माघी पूर्णिमा और 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का मुख्य स्नान होगा। ठंड के कारण इस बार बस यात्रियों की संख्या कम है। ऐसे में बसों का रूटीन के अनुसार ही संचालन किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि प्रयागराज के पर्याप्त यात्री मिलने पर बसों का संचालन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें