फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खेत में ले जाकर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोला। थाना क्षेत्र के निठारी गांव के जंगल में ले जाकर युवक की दो लोगों ने पिटाई कर दी। इस मामले में पीड़ित ने दोनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जनपद अलीगढ़ के कनकपुर अकराबाद गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि 17 अप्रैल को वह अपने मालिक योगेश के साथ उनके घर पर मौजूद था। तभी चोला थाना क्षेत्र में स्थित निठारी गांव निवासी दो परीचित लोग उसके पास आ गए। पीड़ित को बातों में लगागर आरोपी उसको निठारी गांव लेकर आ गए। वहां दोनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिसके बाद वहां से भाग गए। पीड़ित बड़ी मुश्किल से वहां से बचकर आया और थाने पर शिकायत दी। वहीं थाना प्रभारी अंकित चौहान ने बताया कि मामले में आकाश और हरिओम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें