नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से होने वाले हादसों की जानकारी देते स्वयंसेवक।
- फोटो : संवाद
सिकंदराबाद। नगर के अग्रसेन पीजी कॉलेज में एनएसएस के चल रहे सात दिवसीय शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आराधना वर्मा ने किया।
शिविर में नशा मुक्त भारत पर एक भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया। सभी स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति पर अपने विचार रखे और पोस्टर, नारे तैयार किए। जिसके बाद रैली निकालकर लोगों को घर-घर जाकर नशे से होने वाले दुष्प्रभावों और नशा मुक्ति केंद्रों के बारे में जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में भी लोगों को बताया गया। मुख्य वक्ता पवन कुमार एडवोकेट ने स्वयंसेवकों को समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रो.सुशील कुमार ने नशा मुक्ति के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं को आगे आकर लोगों की मदद करने की बात कही। आराधना वर्मा ने स्वयं सेवकों को अपने आसपास क्षेत्र के लोगों को नशा से मुक्ति दिलाने के लिए प्रेरित किया। संचालन शिक्षा सिंह, श्रेय भारती, गरिमा कौशिक, गुंजन, हरिओम, मुस्कान, दिया सैनी, आकाश ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में आकाश, रोहन,अभिषेक, विवेक, हरिओम, सतेंद्र ने सराहनीय कार्य किया। महाविद्यालय के हरकेश कुमार, कमल सिंह नेगी, ब्रिजेश कुमार, सिंह ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संवाद