फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आज दिल्ली की जगह साहिबाबाद तक तिलक ब्रिज मेमू का होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्वतंत्रता दिवस के चलते शुक्रवार को तिलक ब्रिज मेमू का दिल्ली की जगह साहिबाबाद तक अप-डाउन होगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल ने तिलक ब्रिज मेमू का साहिबाबाद से आगे का संचालन निरस्त कर दिया है। ऐसे में दिल्ली जाने-आने वाले यात्रियों को साहिबाबाद से अन्य वाहन से सफर करना होगा। बुलंदशहर स्टेशन अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन से दिल्ली तिलक ब्रिज के लिए प्रतिदिन सुबह 05:35 पर तिलक ब्रिज मेमू (शटल) ट्रेन रवाना और रात 21:55 पर वापस स्टेशन पहुंचती है। स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल ने बुलंदशहर-तिलक ब्रिज मेमू का संचालन साहिबाबाद तक करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें