फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शहर के हजारों लोग करेंगे योग

Wed, 21 Jun 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
योगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसका आयोजन नगर के टाडा स्टेडियम सहित जिले में 70 स्थानों पर होगा। इसमें हजारों लोग भागीदारी करेंगे। प्रशासन सहित आयोजकों ने सभी तैयारीयां पूरी कर लीं हैं।
विज्ञापन


सीडीओ जसजीत कौर ने बताया कि शासन के आदेश पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बुधवार को सुबह सात बजे से शुरू होगा और आठ बजे तक जारी रहेगा। योग दिवस जिला स्तर पर नगर के टाडा स्टेडियम में आयोजित होगा। जिले के 70 गांवों के अलावा नेहरू युवा केंद्रों पर भी योग का आयोजन होगा।

योग दिवस के नोडल अधिकारी उपक्रीड़ा अधिकारी रमेश पाल ने दावा किया कि योग कार्यक्रमों को लेकर सभी व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालय पर होंगे।
विज्ञापन


जगह-जगह आयोजित होने वाले योग दिवस में विद्यार्थी, खिलाड़ी, शिक्षक, समाजसेवी, विभिन्न विभागों के अफसर और कर्मचारी आदि प्रतिभाग करेंगे। वहीं दूसरी ओर पतंजलि योग समिति और अन्य सामाजिक संस्थाओं की ओर से भी योग दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम होंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें