फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एलएलएम में प्रवेश का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध कॉलेजों में संचालित एलएलएम सत्र 2025-26 की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई। इस मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं के प्रवेश जारी है। प्रवेश कराने का अंतिम दिन बुधवार है।
विज्ञापन

शिकारपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर लॉ कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इस समय एलएलएम सत्र 2025-26 की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। पहली मेरिट से प्रवेश पूरे होने के बाद सीसीएसयू की ओर से पांच अक्तूबर को दूसरी मेरिट जारी की गई।
इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को छह व आठ अक्तूबर तक प्रवेश कराने का मौका दिया गया है। ऐसे में दूसरी मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए बुधवार अंतिम दिन है। बताया कि प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं को ओपन मेरिट से ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें