फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आईटीआई में प्रवेश के लिए आज अंतिम दिन

विज्ञापन
आईटीआई सहकारीनगर में प्रवेश कराने पहुंचे छात्र। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले की सरकारी व निजी 36 आईटीआई में प्रवेश के लिए प्रक्रिया जारी है। पहली मेरिट में शामिल छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए पहुंच रहे हैं। इस मेरिट में शामिल 70 फीसदी से अधिक विद्यार्थियों के प्रवेश हो चुके हैं। मंगलवार को पहली मेरिट से दाखिले का अंतिम दिन है।
विज्ञापन

सहकारी आईटीआई सहकारीनगर के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बताया कि बताया कि जिले की 36 आईटीआई में छह हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश होंगे। इन सीटों पर प्रवेश के लिए एक जुलाई को पहली मेरिट जारी हो गई थी। इसके जारी होने के बाद दो जुलाई से मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। प्रवेश प्रक्रिया सोमवार को भी जारी रही। उन्होंने बताया कि पहली मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को आठ जुलाई तक प्रवेश का मौका दिया गया है। छात्र-छात्राएं समस्त मूल प्रमाणपत्र, अंक पत्र की प्रति व एक-एक छाया प्रति, दो फोटो सहित प्रवेशित संस्थान के प्रधानाचार्य से अंतिम तिथि तक प्रवेश ले सकते हैं।
जिले की आईटीआई में फिटर, विद्युत कार, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, रेफ्रिजरेटर एंड एसी, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वायरमैन, वेल्डर, कोपा, आशुलिपिक हिंदी, सिलाई, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, इलेक्ट्रिक व्हीकल,एडवांस प्लंबिग और रोबोटिक्टस के ट्रेड संचालित हैं। इन सभी ट्रेड में सरकारी व निजी आईटीआई में प्रवेश लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें