फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्नातक व परास्नातक में प्रवेश के लिए आज अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक की बची सीटों पर दाखिले के लिए सोमवार को अंतिम मौका है। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया बंद हो जाएगी। कॉलेजों ने तीसरी मेरिट जारी कर सोमवार को होने वाली प्रवेश प्रक्रिया के लिए तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक और परास्नातक में दो ओपन मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया शनिवार को ही संपन्न हो चुकी थी। वहीं, अब कॉलेजों ने शेष बची सीटों पर प्रवेश करने के लिए तीसरी मेरिट तैयार कर उसे जारी कर दिया है। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को सोमवार कॉलेजों में प्रवेश दिए जाएंगे। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से बंद हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि शुरूआत में स्नातक में पांच और परास्नातक में तीन मेरिट से प्रवेश हुए। इसके बाद सीसीएसयू ने ओपन मेरिट से प्रवेश कराने के निर्देश दिए थे। इनका पालन करते हुए ही सभी कॉलेज ओपन मेरिट जारी कर प्रवेश प्रक्रिया को पूरी कर रहे हैं। सोमवार स्नातक व परास्नातक में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होने के बाद कक्षाओं का संचालन लगातार चलेगा। प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वह अब अपने-अपने कॉलेज पहुंच कर कक्षाओं में उपस्थिति दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें