फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ज्येष्ठ गंगा दशहरा आज, सभी घाटों पर किए गए व्यापक सुरक्षा इंतजाम

विज्ञापन
अनूपशहर गंगा में की गई बैरीकेडिंग। संवाद
विज्ञापन
अनूपशहर/अहार/नरौरा। जिले के घाट जेष्ठ गंगा दशहरा के कारण गुलजार हो गए हैं। स्नान के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। मुख्य स्नान आज बुधवार को होगा। अनूपशहर व कर्णवास समेत सभी गंगा घाटों पर करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा के लिए घाटों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अनूपशहर में गंगा दशहरा स्नान के लिए मंगलवार से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। क्षेत्र गंगा मैया के जयकारों से गूंजने लगा है।
विज्ञापन

एसडीएम प्रियंका गोयल और नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने बताया कि पालिका प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता के इंतजाम किए हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने बताया कि नाविकों और मोटर बोट की तैनाती कर दी गई है। श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल, हाइमास्ट लाइटों और गंगा घाटों पर बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।
सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में जाम की स्थिति न बने इसके लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। मेला क्षेत्र व गंगा स्नान के दौरान सभी श्रद्धालुओं पर पुलिस नजर रखेगी।
विज्ञापन

बाजार से लेकर गंगा किनारे तक दुकानें सज चुकी हैं। यहां पर पूजन सामग्री व प्रसाद से लेकर हर तरह का सामान उपलब्ध है।
एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर तैनात रहेगी। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षित गोताखोरों को गंगा में लगाया जाएगा। घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और स्टीमर से गंगा में निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

छोटे और बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था की गई है। इसी तरह अहार और नरौरा समेत अन्य घाटों पर भी गंगा स्नान होगा।
इन घाटों पर भी व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर पुलिस को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें