फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सीजफायर के उल्लंघन के चलते तिरंगा यात्रा रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में रविवार को होने वाली तिरंगा यात्रा को शनिवार देर रात पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन के बाद रद्द कर दिया गया। अब प्रशासन की ओर से तिरंगा यात्रा को लेकर नई तारीख जारी नहीं की गई है। बताते चलें कि शनिवार शाम को जिला प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय के साथ ब्लॉक और निकाय स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद अधिकारियों ने तैयारी भी शुरू कर दी थी, लेकिन देर रात पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किए जाने के बाद तिरंगा यात्रा को रद्द कर दिया गया। सीडीओ कुलदीप मीना ने बताया कि शनिवार देर रात तिरंगा यात्रा को रद्द कर दिया गया था। शासन के निर्देश पर यात्रा निकालने को लेकर फैसला लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें