फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से आज ऑनलाइन रूबरू होंगे वैज्ञानिक

विज्ञापन
विज्ञापन
आज किसानों को ऑनलाइन टिप्स देंगे वैज्ञानिक
विज्ञापन

बुलंदशहर। फसल संबंधित समस्याओं के निदान के लिए मंगलवार को वैज्ञानिक किसानों से ऑनलाइन रूबरू होंगे। ये वैज्ञानिक कृषि उपनिदेशक कार्यालय, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, राजकीय कृषि बीज भंडार, निजी बीज, उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रय केंद्रों, कृषि विद्यालय आदि में मोबाइल और लैपटॉप के माध्यम से किसानों को सुबह 11 से दो बजे तक खेती संबंधित टिप्स देंगे। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि वैज्ञानिक किसानाें से रूबरू होकर खेत-खलिहान की देखरेख, अगैती और पछैती फसल का उत्पादन कैसे बढ़ाया जा सकता है के बारे में बताएंगे। कीट प्रबंधन, पशु पालकों को टीकाकरण टिड्डी नियंत्रण पीएम किसान योजना आदि के बारे में भी जानकारी देंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लखनऊ से कृषि वैज्ञानिक किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन करने के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें