खुर्जा। जटिया अस्पताल में इस महीने से थायराइड जांच शुरू हो गई है। सेठ सूरजमल जटिया राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रोजाना लगभग 700 से 800 मरीजों को ओपीडी होती है। इसमें बीमारियों की पहचान और बेहतर उपचार के लिए मरीजों की रक्त जांच होती है। इसमें सीबीसी, जीबीपी, ब्लड ग्रुप, ईएसआर, सीआरपी, आरएफ फैक्टर, हिमोग्लोबिन 1 व 2, एलएफटी, केएफटी, लिपिड प्रोफाइल, एमाइलेज, लाइपेज, ब्लड शुगर, इलेक्ट्रोलाइट, डेंगू एनएस 1, मलेरिया, एचसीवी और टाइफाइड की जांच होती है। काफी समय से मरीज थायराइड जांच की मांग कर रहे थे, जिसको लेकर उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन की ओर से अस्पताल को थायराइड जांच की मशीन उपलब्ध करा दी गई है। संवाद