फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डिहाइड्रेशन समेत अन्य बीमारी के तीन हजार मरीजों को मिला परामर्श

विज्ञापन
खुर्जा के धरपा पीएचसी पर आरोग्य मेले में मरीज की जांच करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/नरसेना/अहमदगढ़। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। लगातार तापमान में हो रही वृद्धि के चलते मेले में उल्टी-दस्त, पेट दर्द और बुखार के अधिक व अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या कम रही। सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी जांच, परामर्श और दवा की सुविधा दी गईं। अहमदगढ़ में फार्मासिस्ट तो दौलतपुरकलां में सीएचओ ने परामर्श दिया।
विज्ञापन

नगर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरायधारी में दोपहर करीब 12:30 बजे डॉ. अपूर्व तिवारी मरीजों को परामर्श देते मिले। कासिम ने बताया कि सांस लेने में परेशानी व खांसी की समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लिया है। नुसरत ने बताया कि बेटे को त्वचा रोग होने पर चिकित्सक को दिखाया है। फार्मासिस्ट निखिल कुमार ने बताया कि आरोग्य मेले में 151 मरीजों को जांच, परामर्श व दवा की सुविधा दी गई। इसमें सर्वाधिक त्वचा के 41, उल्टी-दस्त व बुखार के 11-11 व पांच गर्भवती महिला व शेष अन्य बीमारी के मरीज शामिल रहे। नरसेना क्षेत्र के दौलतपुर कलां पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में सीएचओ कमल सिंह मरीजों को परामर्श देते मिले। धर्मवीर देवी शरीर में अकड़न व बुखार होने पर परामर्श लेती मिलीं। सीएचओ कमल सिंह ने बताया कि मेले में अधिकांश मरीज डिहाइड्रेशन से पीड़ित रहे। सभी की जांच कर परामर्श व दवा की सुविधा दी गई। उधर, अहमदगढ़ पीएचसी पर चिकित्सक की तैनाती न होने पर रविवार को भी फार्मासिस्ट संदीप शर्मा ने 27 मरीजों को परामर्श दिया। इस दौरान बुखार के नौ, सर्दी-जुकाम के छह व 12 अन्य बीमारी के मरीज रहे। इनमें सात-सात महिला व बच्चे और 13 पुरुष मरीज शामिल रहे। वहीं, नगर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शास्त्री नगर, देवीपुरा, गिरधारीनगर समेत अन्य जगह पर लगे आरोग्य मेले में भी डिहाइड्रेशन के मरीज अधिक रहे। गंभीर रोगियों को जिला चिकित्सालय या सीएचसी पर भेजा गया।
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे का कहना है कि गर्मी बढ़ने पर डिहाइड्रेशन समेत अन्य बीमारी के मरीजों ने आरोग्य मेले में पहुंचकर सुविधा का लाभ लिया। जिसमें सर्वाधिक मरीज डिहाइड्रेशन के रहे। लोगों से अपील की कि वे गर्मी में अधिक से अधिक पानी, ओआरएस और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें