तहसील क्षेत्र के तीन हजार से अधिक हस्त शिल्प परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए उनका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। नगर क्षेत्र का पालिका में और देहात क्षेत्र का ब्लॉक में रजिस्ट्रेशन होगा।
बता दें कि नगर व देहात क्षेत्र में तीन हजार से अधिक परिवार हस्त शिल्प कारीगरी से जुड़े हैं। सिकंदराबाद के हस्त शिल्प की देशों में ही नहीं वरन विदेशों में भी धूम है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के आदेश के अनुपालन में 30 जून तक नगर व देहात क्षेत्र के हस्त शिल्प कारीगरों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
नगर क्षेत्र के कारीगरा का पालिका में और देहात क्षेत्र के कारीगरों का ब्लॉक में रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। बीडीओ वैभव शर्मा ने बताया कि पंजीकृत कारीगरों का जिला उद्योग केंद्र से आई कार्ड बनाने के साथ वहां भी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। शासन की ओर से मिलने वाली योजनाओं का लाभ केवल पंजीकृत हस्त शिल्प कारीगरों को ही मिलेगा।