फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आईसीटी-एआई कार्यशाला में बुलंदशहर के तीन शिक्षकों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उप्र ने शाहजहांपुर में राज्य स्तरीय आईसीटी व एआई कार्यशाला आयोजित की। इसमें बुलंदशहर के तीन नवाचारी शिक्षकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित इस कार्यशाला में प्रदेश भर के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। स्याना ब्लॉक के ललित कुमार, सलीम अख्तर और आबिद अली ने अपने नवाचार साझा किए। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से बताया कि कैसे आईसीटी और एआई शिक्षण को रोचक व विद्यार्थी-केंद्रित बना सकते हैं।
इन शिक्षकों ने अपने विद्यालयों में तकनीकी संसाधनों के प्रयोग से किए गए प्रयासों को प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण के लिए तीनों शिक्षकों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें