फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सिकंदराबाद डिपो से नोएडा के लिए चलेंगी तीन रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। अब सिकंदराबाद डिपो नोएडा के लिए बस सेवा शुरू करेगा। बस सेवा शुरू होने से नोएडा जाने वाले नगर, क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बस की संख्या में वृद्धि की जाएगी।
नगर क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में निजी, सरकारी संस्थानों में नौकरी करने के लिए प्रतिदिन नोएडा जाते हैं। वहीं, व्यापारी भी कारोबार के सिलसिले में और छात्र-छात्राएं हायर ऐजुकेशन, कोचिंग के लिए नोएडा आते-जाते हैं। पूर्व में सिकंदराबाद डिपो से नोएडा के लिए बस सेवा नहीं होने के कारण लोगों को अन्य डिपो की बसों में सफर करना पड़ता है। अन्य डिपो की बसें सिकंदराबाद पहुंचने तक यात्रियों से पूरी तरह से भर जाती थी। जिससे सिकंदराबाद, क्षेत्र के लोगों को नोएडा जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम गोकर्ण सिंह ने बताया कि सिकंदराबाद डिपो से निकाय चुनाव के बाद नोएडा के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। प्रारंभ में एक बस चलाई जाएगी। बस सुबह के समय 7 बजे कस्बा स्याना से रवाना होगी। बीबी नगर, गुलावठी होते हुए सुबह आठ बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। वही शाम में सात बजे नोएडा से सिकंदराबाद के लिए रवाना होगी। बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। सिकंदराबाद-नोएडा मार्ग पर तीन रोडवेज बसों के संचालन की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें