खुर्जा। शिकारपुर मार्ग पर बगराई गांव के पास ई-रिक्शा पलटने से तीन लोग घायल हो गए। इसमें दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुभाष मार्ग निवासी विक्रांत ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाते हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह ई-रिक्शा लेकर शिकारपुर जा रहे थे। जब वह बगराई गांव के निकट पहुंचे, तो उनका ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरते हुए पलट गया। हादसे में विक्रांत, दिनेश और महेश घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जिसमें दिनेश और महेश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।