ग्रामीणों का दावा है कि करीब एक माह से गांव में बुखार और बीमारी का प्रकोप जारी है। अब तक दर्जन भर लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि आठ से अधिक लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि गांव में टीम भेजकर बीमारी की जांच की जाए और ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि और लोगों की जान न जाए।