जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव तौली के पास अज्ञात वाहन ने टेम्पो को टक्कर मार दी। जिसमें बहजोई के गांव सीकरी भगवंतपुर निवासी राजू (22) और दानवीर (21) की मौत हो गई। जबकि, गांव निवासी राजू (18), मोहित (30) और बहजोई निवासी सुरेश (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।
बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन ने एक टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में संभल निवासी दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। संभल निवासी पांच लोग ऑटो में सवार होकर गाजियाबाद से अपने गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव तौली के पास अज्ञात वाहन ने टेम्पो को टक्कर मार दी। जिसमें बहजोई के गांव सीकरी भगवंतपुर निवासी राजू (22) और दानवीर (21) की मौत हो गई। जबकि, गांव निवासी राजू (18), मोहित (30) और बहजोई निवासी सुरेश (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, हादसे की खबर मिलने के बाद मृतकों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।