फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 90 करोड़ की लागत से चौड़ी होंगी तीन प्रमुख सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सदर विधायक के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में 90 करोड़ रुपये के तीन बड़े विकास कार्यों को हरी झंडी दे दी है। इन स्वीकृत कार्यों में तीन महत्वपूर्ण सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण शामिल है। इससे क्षेत्र के निवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक प्रदीप चौधरी ने बताया कि एनएच-91 से बुलंदशहर आबादी भाग चैनज 1 से 270 और चैनज 4.455 से 6.990 तक चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा। इसकी कुल लंबाई 4.715 किलोमीटर है। इस कार्य की लागत 30 करोड़ 93 लाख 99 हजार रुपये है। वहीं, दरियापुर दोस्तपुर से खेंतलपुर भैंसोली तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य स्वीकृत हुआ है। इसकी लंबाई 5.40 किलोमीटर है। जिसकी लागत 10 करोड़ 26 लाख रुपये है।
वहीं, स्याना गढ़ मार्ग राज्य मार्ग संख्या 65 के किलाेमीटर छह से 24 तक चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा। इसकी कुल लंबाई 19 किलोमीटर है। यह सबसे बड़ी परियोजना है, जिसकी लागत 59 करोड़ रुपये है। इन कार्यों की स्वीकृति से क्षेत्र में सड़कों की गुणवत्ता में सुधार होगा और यातायात की समस्या कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें