फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में बच्चों के खेल ने कराया खूनी संघर्ष: दो पक्षों में जमकर पथराव, तीन घायल; 11 पर कार्रवाई

Sat, 10 Oct 2026 10:31 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में बच्चों के खेल के दौरान पत्थर लगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते पथराव और मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
दो पक्ष के 11 लोग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में शुक्रवार को बच्चों के खेल के दौरान हुआ विवाद धीरे-धीरे दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से पथराव किया गया, जिसमें तीन लोग चोटिल भी हो गए। वहीं पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


Trending Videos

खेड़ा गांव निवासी लाल मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम को करीब छह बजे उनके चाचा काले खां घेर से दूध लेकर घर आ रहे थे। तभी बीच रास्ते में बच्चे आपस में खेल रहे थे। जहां एक बच्चे ने खेल-खेल में पत्थर फेंका। जो उनके चाचा काले खां सिर पर जा लगा और खून आने लगा तो उन्होंने बच्चे को डांट दिया।

इसी बात पर दौलत, उसका भाई इस्फाक, मुनफकार, आसिफ, सिंटू व भोला वहां पर गाली-गलौज करते हुए आ गए। आरोप है कि आरोपियों ने चाचा काले खां को अकेला देख मारपीट शुरू कर दी। साथ ही लाठी डंडा व ईंट से हमला भी किया। वहीं, शोर सुनकर काले खां की पौती साजिया बीच बचाव करने आई तो उसके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन

इसके काले खां व साजिया चोटिल हो गए। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी वहां से भाग गए। इसके अलावा दूसरी तरफ से पुलिस को दी तहरीर में भूरा खान ने बताया कि शुक्रवार शाम को खेलते हुए बच्चों से गलती से काले खां के पत्थर लग गया। इस बात पर काले खां, आसिफ, लाल मोहम्मद, कैफ व गुड्डू बच्चों को गाली देने लगे। जो गांव निवासी सद्दाम के बच्चे थे।

पीड़ित गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके व उनके परिवार के साथ मारपीट की। आरोप है कि ईंट व लाठी डंडे से हमला किया। इसमें मुजाहिद घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। वहीं, घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें गांव में कई ईंट पत्थर के टुकड़े पड़े और पथराव होता दिख रहा है।

लाल मोहम्मद की तहरीर पर छह नामजद और भूरा खान की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट व धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एक पक्ष के लाल मोहम्मद, मंसूर, काले खां और दूसरे पक्ष के भूरा खान, दौलत, शाहबुद्दीन, सिंटू खांन, इश्लाम खां, मुन्ना, इस्फाक, मुजाहिद को गिरफ्तार किया गया। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। - दीपक कुमार, सीओ, शिकारपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें