फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सीबीएसई एथलेटिक्स में तीन छात्राओं ने जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
स्वर्ण पदक जीतने वाली जेपी विद्या मंदिर अनूपशहर की छात्राएं। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
अनूपशहर। सीबीएसई एथलेटिक्स क्लस्टर 2025-26 में जेपी विद्या मंदिर अनूपशहर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। पैराडाइज पब्लिक स्कूल सैफई में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की तीन छात्राओं ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

कक्षा नौ की छात्रा हुविषिका ने अंडर-14 डिस्कस थ्रो में 21.59 मीटर का थ्रो कर नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने नेशनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।
इस वर्ष पहली बार अंडर-14 डिस्कस श्रेणी को प्रतियोगिता में शामिल किया गया था। कक्षा 12वीं की धृतिका ने अंडर-19 डिस्कस थ्रो में 29.68 मीटर का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। कक्षा नौ की प्रधी ने शॉट पुट में 8.16 मीटर का प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 400 से अधिक स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने छात्राओं और कोच का सोमवार विद्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें