फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फूड पॉइजनिंग के तीन मरीज स्वस्थ, 35 का उपचार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव सलगवा में एक समारोह में मटर-पनीर और छोले की सब्जी खाने से बीमार हुए 39 लोगों में तीन मरीज स्वस्थ हो गए हैं। 35 का उपचार जारी है। एक मरीज बुधवार को और तीन मरीजों को बृहस्पतिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। शेष मरीजों को शुक्रवार सुबह डिस्चार्ज कर घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव सलगवा निवासी कलुआ उर्फ प्रेम सिंह की पुत्री की सोमवार को गोद भराई की रस्म हुई। गोद भराई समारोह में दावत के लिए परिजन भाईपुर दोराहे से रसगुल्ले और जहांगीराबाद से पनीर लेकर आए। इसके बाद समारोह में सभी ने मटर पनीर व छोले की सब्जी खाई। इसके अगले दिन सभी को अचानक उल्टी, दस्त, पेटदर्द और बेहोशी छाने लगी। इन सभी को जहांगीराबाद सीएचसी फिर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जिला चिकित्सालय के मेडिकल, इमरजेंसी, महिला व आइसोलेशन वार्ड में मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया। बृहस्पतिवार सुबह तीन मरीज स्वस्थ होने पर चिकित्सक ने डिस्चार्ज कर घर भेज दिया।
अब इनका चल रहा उपचार
बच्चों में दो वर्षीय शिवम, पांच वर्षीय हिमांशी, सात वर्षीय करन व मनदीप, नौ वर्षीय परम, विवेक व प्राची, 10 वर्षीय हरेंद्र व प्रतीज्ञा, 11 वर्षीय गोलू, सिमांशी व हरप्रीत कौर, 13 वर्षीय हिमांशी व अंकित, 14 वर्षीय मनीष व रेशमा, 15 वर्षीय कोयल, 17 वर्षीय अंजू, 19 वर्षीय मीनाक्षी, 22 वर्षीय संतमान शामिल हैं। महिलाओं में 20 वर्षीय चांदनी, 24 वर्षीय अमरवती, 25 वर्षीय प्रीति, 30 वर्षीय उर्वशी व मीरा, 35 वर्षीय प्रीति, 38 वर्षीय आशा, 40 वर्षीय चंद्रवती व सुषमा, 48 वर्षीय कमलेश, 65 वर्षीय विध्या और पुरुषों में 27 वर्षीय करन, 30 वर्षीय विवेक, 34 वर्षीय जसवंत, 42 वर्षीय रंजीत, 45 वर्षीय कमल शामिल हैं। जबकि 14 वर्षीय रेशमा, 45 वर्षीय कमल, 50 वर्षीय कुसुम, 60 वर्षीय त्रिवेणी को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालय डॉ. प्रदीप राणा का कहना है कि फूड पॉइजनिंग की समस्या लेकर भर्ती हुए लोगों में तीन के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। अब 35 का इलाज चल रहा है। सभी के स्वास्थ्य में सुधार है। शुक्रवार को सभी को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। -
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें