फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो युवकों समेत तीन की मौत

Tue, 31 May 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
विज्ञापन
व‌िलाप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जंक्शन रोड पर अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला और दो युवकों की मौत हो गई। सारंगपुर गांव के मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिसमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरे ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं, स्पीड ब्रेकर पर महिला बाइक से गिर गई, जिसे अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


रविवार को सांरगपुर निवासी ब्रजेश (30) पुत्र रामवीर और महेश (28) पुत्र राजेंद्र बाइक से जहांगीरपुर गए थे। रात करीब नौ बजे लौटते समय सारंगपुर गांव के मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ब्रजेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अस्पताल ले जाते समय महेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के मृतकों को गांव लेकर आ गए। इसी तरह, रविवार रात जंक्शन क्षेत्र की डबल स्टोरी कॉलोनी निवासी सचिन अपनी पत्नी सीमा (26) और डेढ़ वर्षीय बेटी गुड़िया को लेकर बाइक पर पहासू से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


तभी जंक्शन रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से सीमा सड़क पर सिर के बल गिर पड़ी। गंभीर चोट लगने पर उसे निजी क्लीनिक पर ले जाया गया, जहां से उसे कैलाश अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने सीमा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें