फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीन बच्चों को भिक्षावृत्ति से कराया गया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शासन के निर्देश पर बचपन बचाओ आंदोलन की शुरूआत हो चुकी है। जिला बाल संरक्षण की इकाई के अधिकारियों ने पुलिस के साथ बुधवार को आंदोलन के तहत अभियान चलाकर तीन बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया। जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देश पर बुधवार को पुलिस की ओर से प्रभारी निरीक्षक राजेश, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार और सोनू पूनिया के साथ नगर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन बच्चे भिक्षावृत्ति करते पाए गए। इन तीनों बच्चों के बारे में पूरी जानकारी हासिल की और अभिभावकों से संपर्क कर बुलाया गया। इसके बाद बच्चों को जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। जहां पर समिति की सदस्य कुसुम लता शर्मा ने बच्चों की काउंसिलिंग की और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। साथ ही उनके अभिभावकों से भविष्य में भिक्षावृत्ति न कराने और उन्हें पढ़ाने से संबंधित शपथ पत्र लिए गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें