फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबने से तीन भाइयों की मौत

Sun, 24 Apr 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बुगरासी
विज्ञापन
व‌िलाप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मछली पकड़ना देखते-देखते गर्मी लगी तो गंगा में नहाने उतरे रिश्ते के छह भाई डूबने लगे। इनमें से एक ने दो को तो किसी तरह बचा लिया लेकिन तीन भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन


उनका शव डेढ़ घंटे बाद निकाला जा सका। मृतकों में दो सगे भाई हैं जबकि तीसरा उनका फुफेरा भाई है।


काफी समय से दिल्ली के मुस्तफाबाद में रहने वाले गांव खानपुर निवासी फैजान (18) पुत्र शाहिद इन दिनों अपने मौसेरे भाइयों नाजिम (24) पुत्र यामीन, शहजाद (17) और राशिद (28) पुत्रगण साबिर के साथ जलालपुर गांव में अपने मामा शकील के घर आया था।

शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे फैजान इन तीनों के साथ-साथ अपने मामा के बेटे दानिश (19) और मोनिश (17) के साथ भगवानपुर गंगा पुल की ओर घूमने चला गया। रास्ते में गढ़मुक्तेश्वर तहसील के अंतर्गत गांव किरयावली के निकट गंगा में कुछ लोग मछली पकड़ रहे थे।
विज्ञापन


वे वहीं रुककर देखने लगे। गर्मी लगी तो सभी गंगा में नहाने लगे।अचानक सभी डूबने लगे। नाजिम ने शहजाद और राशिद को किसी तरह बचा लिया लेकिन दानिश, मोनिश तथा फैजान डूब गए। गोताखोरों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उनके शव निकाले।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें