फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीन सगे भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चोला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने तीन सगे भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एक महिला पर धोखे से बुलाकर आरोपियों का सहयोग करने का भी आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि रविवार को एक महिला ने बहाने से उसे बुलाया और एक युवक के घर ले गई। वहां युवक व उसके दो भाइयों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर एक अन्य महिला के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर उनके पिता व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी सगे तीनों भाइयों और महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें